Move to Jagran APP

शहीदों की याद में कई प्रखंडों में निकली गयी तिरंगा यात्रा

बांक। शहीदों की याद में मंगलवार को अमरपुर सहित अन्य प्रखंडों में भाजपा की ओर से तिरंगा

By Edited By: Published: Tue, 23 Aug 2016 11:13 PM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2016 11:13 PM (IST)
शहीदों की याद में कई प्रखंडों में निकली गयी तिरंगा यात्रा

बांक। शहीदों की याद में मंगलवार को अमरपुर सहित अन्य प्रखंडों में भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

अमरपुर: आजादी की 70 वीं वर्षगांठ पर पूर्व सांसद पुतुल कुमारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई । तिरंगा यात्रा इंगलिशमोड़ चौक से निकलकर बस स्टैंड चौक, गोला चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंची। यात्रा में पूर्व सांसद के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष विकास ¨सह, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल ¨सह, प्रचार मंच के जिलाध्यक्ष श्रीनारायण शर्मा सलील, जिला महिला अध्यक्ष नीलम ¨सह, सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने देश के लिए सब कुछ कुर्बान करने वाले स्वतंत्रता सेनानी के स्मारक पर पुष्प अर्पित किया।

जिलाध्यक्ष विकास ¨सह ने कहा कि भाजपा का तिरंगा यात्रा भारत के आजादी के 70 वर्ष पूरा होने तथा आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी की याद में निकाली जा रही है ।

मौके पर मंडल अध्यक्ष सर्वोत्तम कुमार, निरंजन मंडल, हरेन्द्र साह, रोहित साह, जीवन चौधरी, रामबालक शर्मा, कुंदन ¨सह, सत्यदेव ¨सह, मु. रियाज, राघवेंद्र ¨सह, युवा जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, बबली राय, सचेन्द्र शर्मा, प्रशांत कुमार ¨सह, भोला महतो, अमिताभ शर्मा, मुखिया राजेन्द्र दास, जवाहरलाल पंडित सहित सैकडों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता साथ थे।

धोरैया: प्रखंड मुख्यालय स्थित अम्बेडकर पार्क से तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इसके पहले पूर्व सांसद पुतुल कुमारी ने स्वतंत्रता सेनानी स्तम्भ एवं बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। पूर्व सांसद ने कहा कि यह यात्रा वीर शहीदों की यादों में है। ताकि लोगों में देशभक्ति की भावना बनी रहे। इस दौरान पूर्व सांसद ने पटवा गांव में स्वतंतत्रा सेनानी सह पूर्व प्रमुख स्व चंद्रशेखर ¨सह के परिजनों से मिलकर उन्हें सम्मानित किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष सहित लोजपा युवा अध्यक्ष रौशन पासवान, मंडल अध्यक्ष गणेश कुमार गुंजन, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश मंडल, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार ¨सह, रखाल प्रसाद ¨सह, महामंत्री कैलाश प्रसाद ¨सह, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र मोदी, विकास कुमार मंडल, प्रदीप कुमार मिश्रा, प्रभाष केशरी, जेपी भारती, विधानचंद्र ¨सह, पूर्व जिप सदस्य श्रीकांत रजक, अर¨वद ¨सह, विद्या सागर साह, निरंजन चौधरी, राजकिशोर तांती, सुनील ¨सह, रामेश्वर झा, अवध नारायण चौधरी, रमण शंकर मिश्रा सहित अन्य थे।

रजौन: पूर्व संसद पुतुल कुमारी ने कार्यकर्ताओं के साथ पटेल व डा. बाबा साहब भीमराव अम्बेदकर की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके पूर्व धोरैया, पटवा व रजौन के पुनसिया वस्ती तथा बाजार में स्वतंत्रता सेनानियों के घर पर पहुॅचकर उनके परिजनों को सम्मानित किया। पुतुल ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. कार्तिक मंडल के पुत्र ¨सकदर मंडल को सम्मानित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष के साथ श्रीकांत रजक, निरंजन चौधरी, मंडल अध्यक्ष राजकिशोर तांती, महामंत्री ओंकार भारती, प्रभाश केशरी, गणेश गुंजन, पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार ¨सह, हिम्मत ¨सह, चंदन कुमार, सिकंदर ¨सह, मुकेष कुमार ¨सह, झूलन ¨सह, प्रीतम कुमार ¨सह, बासुकीनाथ ¨सह, विकास चौधरी, अवधनारायण चौधरी सहित अन्य थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.