गांवों तक चलेगा सदस्यता अभियान : जदयू
बांका। चंद्रशेखर ¨सह नगर भवन में जदयू की विस्तारित बैठक मंगलवार को आयोजित की गयी। अध्यक्ष
बांका। चंद्रशेखर ¨सह नगर भवन में जदयू की विस्तारित बैठक मंगलवार को आयोजित की गयी। अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मंडल ने की। इस मौके पर जदयू के सभी विधायक सहित अन्य गणमान्य नेता भी उपस्थित थे।
बैठक में जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी के द्वारा जो निर्धारित लक्ष्य सदस्य बनाने का दिया गया है। उसे हरहाल में एक सप्ताह के अंदर पूरा कर लिया जायेगा।
बैठक में संगठन प्रभारी सह बेलहर विधायक गिरधारी यादव ने कहा कि जदयू का लक्ष्य गांव-गांव तक जाकर कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ना है। इसके लिए सभी को बूथ स्तर तक काम करने की जरूरत है। धोरैया विधायक मनीष कुमार ने कहा कि सदस्य बनाने के साथ-साथ मुख्यमंत्री के सात निश्चय की भी जानकारी गांव-गांव तक पहुंचे। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं मिलकर काम करने की जरूरत है। इस मौके पर अमरपुर विधायक जर्नादन मांझी व एमएलसी जावेद इकबाल अंसारी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष उच्चेश्वर ¨सह, विद्या वर्मा, प्रवक्ता द्वारिका प्रसाद मिश्रा, पंकज दास, महासचिव उमेश यादव, जफर आलम, उपाध्यक्ष गणेश लाल सहित बौंसी प्रखंड अध्यक्ष बाबूराम बासुकी, अरूण राय, अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष मो नवाब अंसारी, बांका प्रखंड अध्यक्ष निरंजन कुमार ¨सह, जिला महासचिव जनेंन्द्र ¨सह, कोषाध्यक्ष रितेश चौधरी सहित दर्जनों जदयू कार्यकर्ता बैठक में मौजूद थे।