धनरोपनी में चांदन आगे, फुल्लीडुमर पीछे
बांका : सुखाड़ के मुहाने पर खड़ी खरीफ खेती में बारिश के बाद बंपर सुधार आ गया है। वि
बांका : सुखाड़ के मुहाने पर खड़ी खरीफ खेती में बारिश के बाद बंपर सुधार आ गया है। विभागीय रिपोर्ट की मानें तो दो दिन पूर्व हुई मुसलाधार बारिश से जिला में खरीफ की खेती 92.5 फीसदी पूरी हो चुकी है। अब मात्र आठ कदम की दूरी तय करनी है। रिपोर्ट के मुताबिक चांदन में रिकार्ड 121 फीसदी धान का अच्छादन हो चुका है। इसके बाद बांका व बाराहाट किसान ने शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। परंतु हैरानी की बात यह है कि चहुंओर खुशी के बीच केवल फुल्लीडुमर में मातम पसरा हुआ है। यहां मात्र 52 फीसदी धान रोपाई हुई है। ऐसे में विभाग की परेशानी ज्यादा बढ़ गई है। विभाग कम खेती होने की वजहों की तलाश में जुट गयी है। बहरहाल, कागज पर दिखाई जा रही शानदार खेती की सच्चाई आने वाले समय में पता चल जाएगा। परंतु यह बात सच है पूरे सावन में बारिश ने किसानों को जमकर सताया था। लेकिन, पिछली झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी दिखी। अलबत्ता उन्होंने शेष बचे खेतों में धान रोपाई करना मुनासिब समझा। वहीं धान के अलावा मक्का की स्थिति पर पटरी पर है। जानकारी के मुताबिक मक्का की खेती भी 96.27 फीसदी पुरी हो चकी है। वहीं दूसरी ओर डीजल अनुदान की राशि अबतक किसानों के खाते में नहीं पहुंचने से किसान को दिक्कत आ रही है।
--------------------
प्रखंडवार धान का अच्छादन (प्रतिशत में)
चांदन- 121
अमरपुर - 95
बाराहाट- 100
बांका- 100
बेलहर- 90
बौंसी- 90
धोरैया- 95
फुल्लीडुमर - 52
कटोरिया - 95
रजौन - 88
शंभूगंज - 82
-----------------------
बारिश होने की वजह से धान की खेती में वृद्धि हुई है। केवल फुल्लीडुमर में काफी कम धान का अच्छादन हुआ है। जिसपर विभाग की नजर बनी हुई है।
सुदामा महतो, डीएओ