अब मिस्ड कॉल से सदस्य बनाएगा अभाविप
बांका। अभाविप ने नगर सदस्यता प्रभारी चंद्रशेखर ¨सह के नेतृत्व में सोमवार को सदस्यता अभियान चलाया।
बांका। अभाविप ने नगर सदस्यता प्रभारी चंद्रशेखर ¨सह के नेतृत्व में सोमवार को सदस्यता अभियान चलाया। मौके पर जिला प्रमुख प्रो. बीएन मंडल ने रसीद काटकर सदस्यता अभियान आरंभ किया। उन्होंने कहा कि एक से 31 अगस्त तक यह अभियान चलेगा। अब 18002090930 पर मिस्ड कॉल देकर भी संगठन का सदस्य बन सकते हैं।
मौके पर सगंठन के प्रदेश कार्यकारी सदस्य सौरभ ¨सह ने कहा कि अभाविप राष्ट्र के पुननिर्माण के लिए कार्य कर रही है। यह शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने के साथ रचनात्मक दृष्टिकोण रखती है। वहीं दलीय राजनीति व सत्ता मोह से उपर उठ कर काम करती है। जिला संयोजक ज्ञानदीप मंडल ने कहा कि छात्र निर्माण ही राष्ट्रीय पुननिर्माण है। छात्र कल का नहीं आज का नागरिक हैं। इस दौरान नगर मंत्री सूरज ¨सह ने छात्र-छात्राओं और शिक्षक व शिक्षिकाओं को संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। मौके पर अभाविप के जिला सदस्यता प्रभारी आनंद दूबे, नगर सह मंत्री नीतीश ¨सह, रंजन कुमार, ¨पटू ¨सह, प्रवीण कुमार, सोनु कुमार, सत्यानंद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।