भागवत कथा सुनने से मिलती पापों से मुक्ति: अर¨वद
बांका। झामा मैदान में बुधवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हो गया। यज्ञ का उद्घाटन
बांका। झामा मैदान में बुधवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हो गया। यज्ञ का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष सुनील कुमार ¨सह, पूर्व राजद विधायक रामदेव यादव आदि ने किया। यज्ञ के मार्गदर्शक स्वामी जगदेव महाराज हैं। इसका आयोजन बेलहर के भाजपा नेता सुशील यादव, प्रमुख पति सियाराम यादव, रामनारायण भगत, प्रो. दिवाकर भगत, चांसी यादव, संतोष भगत, आजाद ¨हद स्पोर्टिंग क्लब आदि हैं। कथा वाचक बनारस के स्वामी अर¨वद महाराज हैं। कथा के पहले दिन कथा वाचक ने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है। सारे पाप से मुक्ति मिल जाती है। भगवान श्रीकृष्ण ने धरती पर कंस जैसे अत्याचारी के लिए पैदा लिया था। कंस के अत्याचार से मनुष्यों में त्राहिमाम मचा था। लोगों को कंस के अत्याचार से मुक्त होना था। जिस कारण श्रीकृष्ण ने मां देवकी पिता बासुदेव के घर जन्म लिया। मौके पर मनोज ¨सह, पंकज भगत, डॉ. कल्लू, लखन साह, प्रो घनश्याम, राजीव कुमार साह, गोलू, सन्नी कुमार, भोलू कुमार, रंजीत भगत, डोमन यादव, सच्चिदानंद भगत, गोपीचंद पंडित, अजय भगत आदि उपस्थित थे।