बरामद बच्चा को चाईल्ड केयर के हवाले किया
बांका। बाल तस्करों के चंगुल से भागे एक बच्चा को बांका चाइल्ड केयर को सौंप दिया गया है। इसकी सूचना भी
बांका। बाल तस्करों के चंगुल से भागे एक बच्चा को बांका चाइल्ड केयर को सौंप दिया गया है। इसकी सूचना भी पुलिस को दी गई है। बरामद बच्चा की उम्र पांच वर्ष है। जो काफी डरा हुआ है। वह अपना घर रंगनिया और पिता का नाम प्रकाश खैरा बता रहा है जबकि अपना नाम नितेश कुमार बता रहा है। नितेश के अनुसार वह अपने घर के बगल के खेत में खेल रहा था। उसी वक्त एक ऑटो वहां आकर रूका और उसे बताया कि उसके पिता का दोनों पैर टूट गया है। इसलिए उसे घर बुलाया है। उसका घर नजदीक होने के बाद भी ऑटो पर बैठ गया। ऑटो पर बैठते ही उसे ऑटो पर सवार व्यक्ति ने एक बिस्कुट खाने को दिया। जब उसने बिस्कुट खाने से इनकार किया तो उसकी पिटाई की गई। बताया कि बिस्कुट खाते ही वह बेहोश हो गया। काफी देर बाद चांदन थाना अंतर्गत बियाही मोड़ के पास उसे होश हुआ। इसी क्रम में वह जोर-जोर से रोने लगा। स्थानीय निवासी विकास कुमार ने ऑटो पर बैठे बच्चे को रोते और उसका मुंह दबाने का प्रयास करते देख उसे कुछ शंका हुआ। उसने जाकर ऑटो से बच्चे को जैसे ही नीचे किया। ऑटो चालक ऑटो लेकर कटोरिया की ओर भाग गया। बाद में विकास ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद चाइल्ड केयर के समन्वयक मनोज कुमार ¨सह के पास बच्चे को ले जाया गया।