100 मरीजों की हुई निश्शुल्क जांच
बांका। शहर के जगतपुर मोहल्ला अवस्थित मानव सेवा केन्द्र में रविवार को यूरोलॉजिस्ट सर्जन डॉ राजन कुमा
By Edited By: Published: Sun, 19 Feb 2017 07:07 PM (IST)Updated: Sun, 19 Feb 2017 07:07 PM (IST)
बांका। शहर के जगतपुर मोहल्ला अवस्थित मानव सेवा केन्द्र में रविवार को यूरोलॉजिस्ट सर्जन डॉ राजन कुमार सिन्हा ने 100 मरीजों का निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच किया। मौके पर शहर व आसपास के दर्जनों मरीजों का स्टोन, प्रोस्टेट व मूत्र रोग की जांच की गई। वहीं, लोगों को परामर्श के साथ निश्शुल्क दवा भी दिया गया।
इस दौरान डॉ सिन्हा ने लोगों को बीमारी से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि छोटी बीमारी को नजरअंदाज करने से बीमारी घातक बन जाता है। किसी भी बीमारी में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। मौके पर मानव सेवा केन्द्र के सदस्य भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें