कड़ाके की ठंड से सात घंटे विलंब से पहुंची इंटरसिटी ट्रेन
बांका। दिसंबर का सबसे ठंडा दिन गुरुवार का रहा। घने कोहरे से जन जीवन प्रभावित रहा। सात घंटे विलंब से
बांका। दिसंबर का सबसे ठंडा दिन गुरुवार का रहा। घने कोहरे से जन जीवन प्रभावित रहा। सात घंटे विलंब से राजेन्द्र नगर इंटरसिटी ट्रेन बांका पहुंची। बुधवार को भी पांच घंटे लेट से पहुंची थी। वहीं धान में नमी के कारण बिक्री प्रभावित हुई। वैसे रबी फसल में गेंहू को लाभ हो सकता है। दलहन को क्षति हो सकती है। बच्चे विद्यालय जाने से कतराते रहे।
बेलहर: बढ़ी ठंड के कारण स्कूली बच्चे विद्यालय जाने को कतराते दिखे। बीडीओ चिरंजीव पांडेय ने बताया कि ठंड को देखते हुए सभी मुखिया को पंचायत के प्रत्येक गांव के चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया जाएगा। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि सभी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी।
----------------
रजौन: पिछले पांच दिनों से ठंड व कुहासा का प्रभाव काफी बढ़ जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यहां तक की ठंड से बचाव के लिए प्रखंड परिसर में सरकारी कर्मियों ने अलाव भी जलाया। वही सड़क पर कुहासे के कारण सुबह में 10 मीटर से भी कम दृश्यता रहने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, सीओ सुमित कुमार आनंद ने बताया कि अलाव के लिए अभी आदेश नहीं मिला है।
धोरैया: प्रखंड में कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। यूको बैंक एवं भारतीय स्टेट बैंक के बाहर सुबह से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। ऐसे में ग्राहक ठंड से कपकपाने लगते हैं। ऐसे में बैंक प्रबंधक की ओर से भी अलाव की कोई व्यवस्था नहीं रहने से बुजुर्गो की जान ठंड के कारण जा सकती है। भाकपा नेता मुनीलाल पासवान, रंजन शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश कुमार गुंजन, जिला परिषद सदस्य रफीक आलम ने जिला प्रशासन से अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है।
बौंसी: ठंड को देखते हुए सरकारी स्तर से अलाव की व्यवस्था अब तक नहीं की गई है। गुरुवार को दिनभर कुहासा छाया रहा। ठंड से लोग बेदम रहे। सीओ संजीव कुमार ने कहा कि छह डिग्री सेल्सियस से नीचे ठंड होने पर अलाव जलाया जाएगा।