विधायक ने किया वृक्षारोपण
बांका। पूर्व प्रमुख स्व. केशवलाल राव की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर वृक
बांका। पूर्व प्रमुख स्व. केशवलाल राव की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान विधायक मनीष कुमार ने स्व. केशवलाल राव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि वे कुशल राजनीतिज्ञ के साथ-साथ सच्चे समाजसेवी भी थे। उनके आदर्श व कर्म का अनुपालन से ही उनकी आत्मा को शांति मिलेगी। इस दौरान विधायक ने कई वृक्ष भी लगाये। उन्होंने बखड्डा डांढ़ की खुदाई हरहाल में मार्च तक कराने का आश्वासन किसानों को दिया। जदयू राज्य पर्षद मनोज ¨सह ने कहा कि स्व. केशव लाल राव कुशल राजनेता थे। इस दौरान जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेन्द्र ¨सह, पूर्व जिप सदस्य उमेश वर्मा, मुखिया मृत्युंजय ¨सह, जितेन्द्र राव के अलावा दीपक राव, परमानंद ¨सह, लक्ष्मण राव, सच्चिदानंद राव आदि उपस्थित थे।