लिपिक के लिए वरीयता सूची प्रकाशित
बांका। माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत समूह घ के कर्मियों की प्रोन्नति के लिए डीपीओ स्थापना अब्दुल म
By Edited By: Published: Wed, 16 Nov 2016 09:35 PM (IST)Updated: Wed, 16 Nov 2016 09:35 PM (IST)
बांका। माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत समूह घ के कर्मियों की प्रोन्नति के लिए डीपीओ स्थापना अब्दुल मोकीत ने औपबंधिक वरीयता सूची प्रकाशित कर दी है। इस संबंध में 16 से 22 नवंबर तक विद्यालय प्रधान और संबंधित से दावा आपत्ति मांगा गया है। इस पर कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होने पर इन्हें प्रोन्नति दे दी जाएगी। इस वरीयता सूची में शामिल कर्मियों में संजय मंडल, जवाहर लाल ¨सह, मु.इलियास, पुरूषोत्तम कुमार, श्रीकांत प्रसाद ¨सह और अशोक कुमार शामिल हैं। इन सभी को इंटर की योग्यता पर निम्नवर्गीय लिपिक पद पर प्रोन्नति दी जानी है। डीपीओ ने बताया कि कर्मियों ने वरीयता सूची जारी कर दी गयी है। आपत्ति निराकरण के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें