कम खर्च में अधिक उपज करें: वैज्ञानिक
बांका। प्रखंड स्तरीय रबी महोत्सव सह उपादान वितरण शिविर गुरुवार को संपन्न हो गया। इस महोत्सव का शुभां
बांका। प्रखंड स्तरीय रबी महोत्सव सह उपादान वितरण शिविर गुरुवार को संपन्न हो गया। इस महोत्सव का शुभांरभ दीप जलाकर प्रमुख जयमाला देवी व बीडीओ अमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान केवीके वैज्ञानिक संजय कमार मंडल, मुख्य प्रशिक्षक सह मास्ट्रर ट्रेनर एके श्रीवास्तव, एटीएम कमलेश्वरी मौर्य ने किसानों को कमखर्च में अधिक उपज करने के बारे में बताया। महोत्सव के दौरान जीरो टिलेज की आवश्यकता, खेत की तैयारी, पोषक तत्व प्रबंधन उन्नत प्रभेद, बीज बुआई के समय खरपतवार प्रबंधन उर्वरक का प्रयोग, जल प्रबंधन के अलावा चना की उन्नत खेती, मशरूम की वैज्ञानिक खेती सहित अन्य जानकारी दी। महोत्सव को प्रमुख, बीडीओ के अलावा जिप सदस्य सुमन पासवान, मुखिया छोटेलाल ¨सह, ई. मन्नु प्रसाद ¨सह, उप मुखिया रघुवन दास, पंसस रामाकांत ठाकुर, पूर्व पंसस प्रमोद मंडल, उदय कुमार ¨सह, विपिन साह, प्रखंड कृषि कोडिनेटर अनिल कुमार ¨सह, एटीएम डॉ. सुनील कमार, मिथिलेश कुमार उजाला, किसान सलाहकार रविकांत राहुल, शशिभूषण पांडेय, प्रवीण कुमार ¨सह, अवनीकांत, अस्ताचल, सुप्रिया, बबलू रजक, शालिनी, सुबोध कुमार, विपिन कुमार शर्मा ने आगत किसानों के बीच रबी फसल उत्पादन कीट का वितरण किया। मौके पर भारतीय किसान संघ के प्रांतीय मंत्री शुकदेव प्रसाद राव, जिलामंत्री लक्ष्मण यादव, श्यामफूल यादव, जयप्रकाश राजपाल, पवन कुमार ¨सह सहित अन्य उपस्थित थे। कई किसानों ने डीजल अनुदान नहीं मिलने की शिकायत बीडीओ से की।