दीपावली के बाद छठ घाट पर चलेगी सफाई
बांका। आस्था का महापर्व छठ के माहौल में पूरा समाज डूबता जा रहा है। देश-परदेश से लोग अपने घर दीपावली
बांका। आस्था का महापर्व छठ के माहौल में पूरा समाज डूबता जा रहा है। देश-परदेश से लोग अपने घर दीपावली के साथ महापर्व छठ को लेकर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सूप, डलिया सहित अन्य सामग्री को लेकर अग्रिम भुगतान का दौर भी जारी है। इसी बीच सबसे जरूरी बात सफाई को लेकर सभी के चेहरे पर ¨चता की लकीर खींची नजर आ रही है।
गंदगी के भरमार में छठ पर्व कैसे हो इसी पर माथापच्ची जारी है। इस बीच शहरी क्षेत्र का जिम्मा संभाल रही नगर पंचायत विभाग सफाई के लिए प्लान तैयार कर रही है। विभाग की मानें तो पूर्व वर्ष की भांति इस बार भी दीपावली के बाद छठ घाटों की सफाई शुरू करा दी जाएगी। इसके लिए घाटों का निरीक्षण जारी है। साथ ही नए घाटों की संभावनाओं की तलाश भी जारी है। इसके अलावा लाइट सहित अन्य संसाधनों को लेकर तैयारी जारी है। परंतु छठ घाट में जमा कूड़े का ढेर को लेकर स्थानीय लोगों को काफी ¨चता है। खासकर विजयनगर मोहल्ले के पास से गुजरने वाली ओढ़नी नदी को कूड़ादान का रूप दे दिया गया है। रास्ता पर भी कूड़ा ही नजर आता है। शहरवासी काफी संख्या में यहां छठ पर्व करते हैं। लिहाजा, उन्होंने अभी से गंदगी की सफाई की मांग की है।
------------------
छठ घाट को पूर्ण तरह स्वच्छ कर दिया जाएगा। दीपावली के पश्चात नदी में सफाई अभियान चलेगा। जबकि शहर में अभी सफाई चल रही है। पूर्व की भांति इस बार भी श्रद्धालुओं को सुविधा मुहैया कराई जाएगी। साथ ही इसमें और अधिक संभावनों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा अगर शहरवासी कुछ और सुझाव देना चाहते हैं तो, उनका स्वागत है।
बीके तरूण, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत बांका।