बैठक में प्रतिनियुक्ति की समीक्षा
बांका। जिला परिषद शिक्षा समिति की बैठक सोमवार को अध्यक्ष सुनील कुमार के वेश्म में हुई। इसमें सभी विभ
बांका। जिला परिषद शिक्षा समिति की बैठक सोमवार को अध्यक्ष सुनील कुमार के वेश्म में हुई। इसमें सभी विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद थे। जिसमें शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति पर डीईओ अब्दुल मोकीत ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि एक शिक्षकीय को छोड़ कर अब कहीं शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर नहीं हैं। सभी प्रखंड और जिला के कार्यालयों में प्रतिनियुक्त शिक्षक को वापस विद्यालय भेज दिया गया है। सर्व शिक्षा डीपीओ से विद्यालय में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण की स्थिति की जानकारी ली गयी। बताया गया कि राशि का आवंटन नहीं होने से जिला में सभी आरबीसी बंद है। साक्षरता की समीक्षा में 183 लोक शिक्षण केंद्र संचालन की जानकारी प्राप्त की गयी। साथ ही रजौन के फर्जी शिक्षकों से संबंधित मामले पर जानकारी मांगी गयी। बैठक में डीईओ के अलावा डीपीओ शाश्वतानंद झा, डीपीओ अब्दुल मजीद, पीओ फैयाज अहमद शम्सी सहित सभी बीईओ मौजूद थे।