चुनावी रंजिश में बमबारी व पथराव में 17 पर मुकदमा
बांका। थाना क्षेत्र के पीपरा गांव में दो गुटों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर शनिवार की शाम बमबारी और प
बांका। थाना क्षेत्र के पीपरा गांव में दो गुटों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर शनिवार की शाम बमबारी और पथराव की घटना के बाद दोनों तरफ के 17 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
इस बाबत एक पक्ष से मु. औरंगजेब ने गांव के मु. अहमद, मु. चिस्ती, मु. सरफराज, मु. नूर, मु. जफिर, मु. मुख्तार, मु. सजात अली, फिदा हुसैन, मु. फारूक सहित दस लोगों पर मारपीट कर बम चलाने का आरोप लगाया है। सूचक का कहना है की वह अपने दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसके व परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने लगा और ईंट पथराव करने लगा। जिसमें रुकसाना, फिरोजा, फारूक जख्मी हो गए। वही दूसरे पक्ष के मु. मुख्तार ने पहले पक्ष के सात लोगों औरंगजेब, मु. सोबरती, मु. जैनुल, मु. इसराइल, मु. अकबर, मु. बजो पर घर पर आकर वोट नहीं देने की बात कहकर पथराव किया। ज्ञात हो कि शनिवार को दोनों पक्षों के बीच पथराव व बमबारी के बाद गांव में तनाव उत्पन्न हो गया था। लेकिन पुलिस की सजगता से मामला शांत हो गया।