जन्म दिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन
बांका। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 69 वें जन्मदिवस पर युवा राजद कार्यकर्ताओं ने कई
बांका। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 69 वें जन्मदिवस पर युवा राजद कार्यकर्ताओं ने कई कार्यक्रम आयोजित किया। शनिवार को शहर के मल्लिकटोला स्थित आसरा भवन में केक काट कर जन्मदिन मनाया। साथ ही रक्तदान भी किया।
मौके पर युवा राजद जिलाध्यक्ष विशाल यादव ने कहा कि लालू प्रसाद गरीबों व जन-जन के नेता हैं। उनकी लंबी उम्र के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते है। उन्होंने कहा कि लालू जी के जन्मदिन को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। वहीं संगठन के जिला सचिव डॉ. शाहजहां ने बताया कि इस मौके पर महादलित बस्ती में बच्चों के बीच मिठाई व कॉपी किताब का वितरण किया। मौके पर सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया। भागलपुर से आई मेडिकल टीम ने रक्तदान कर रहे कार्यकर्ताओं का रक्त संग्रह किया। रक्तदान करने वालों में जिलाध्यक्ष, संगठन सचिव सहित अन्य कई कार्यकर्ता शामिल थे। वहीं इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजीव पासवान, सुनिल कुमार यादव, शेख जहांगीर, प्रवक्ता सन्नी झा, प्रभाष यादव, विरेंद्र यादव, ¨पटू पोद्दार, जिला महासचिव पंकज कुमार, महेंद्र यादव व राजकुमार यादव सहित अन्य उपस्थित थे।