दीवार से दबकर मां-बेटे की मौत
बांका। थाना क्षेत्र के कजरा गांव में दीवार से दबकर मां-बेटे की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार देर संध
बांका। थाना क्षेत्र के कजरा गांव में दीवार से दबकर मां-बेटे की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार देर संध्या तेज आंधी के साथ वर्षा होने लगी। इसी दौरान उधो साह (45 वर्ष) अपनी मां मोसमात झुना देवी के साथ घर में था। तभी दीवार भरभराकर का गिर गया। जिसमें मां बेटा दोनों दब गए। वहीं घटना की खबर पाकर गांव के काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। जहां दीवार का मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। जिसमें दोनों की मौत हो गई थी। गांव के समाजसेवी बलवीर ¨सह ने बताया कि घटना की जानकारी थानाध्यक्ष एवं सीओ को दे दी गई है। सीओ ने सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि कुछ माह पूर्व ही मृतक उधो साह ने गांव के ही मु. अनवार से जमीन खरीदकर मकान बनाकर रह रहा था।