पेट्रोलपंप लूटकांड मामले में अमरपुर पलिस पहुंची झारखंड
बांका। खेमीचक गांव स्थित आनंद फ्यूल पेट्रोल पंप लूट कांड मामले में एसपी राजीव रंजन ने प्रशिक्षु डीए
बांका। खेमीचक गांव स्थित आनंद फ्यूल पेट्रोल पंप लूट कांड मामले में एसपी राजीव रंजन ने प्रशिक्षु डीएसपी रमेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की है। टीम में शामिल पुलिस इंसपेक्टर राजेश मंडल, चांदन थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल है।
एसपी ने बताया कि इस मामले में झारखंड राज्य के गिरीडीह निवासी मु. रउफ की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार रउफ का फोटो मिलान सीसीटीवी के वीडियो फुटेज से किया है। जिसमें उसकी पहचान हो गई है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह में शामिल अधिकतर बदमाश झारखंड के रहने वाले है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
ज्ञात हो कि घटना के दिन ही बदमाशों का कनेक्शन झारखंड राज्य से हुआ था। चर्चा है कि उक्त गिरोह द्वारा ही बौंसी पेट्रोल पंप लूट कांड की घटना को अंजाम दिया गया था। ज्ञात हो कि पेट्रोल पंप मालिक अभय तिवारी के लिखित आवेदन पर आधा दर्जन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ दर्ज की थी।