पुण्यतिथि पर याद किए गए प्रथम प्रधानमंत्री
बांका। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि समारोह पूर
By Edited By: Published: Fri, 27 May 2016 09:51 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2016 09:51 PM (IST)
बांका। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ¨सह के नेतृत्व में सदस्यों ने पंडित नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभिनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंडित नेहरू आज भी जन-जन में समाए हुए हैं। वहीं अन्य वक्ताओं ने भी नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने की बात कही। इस मौके पर कमलाकांत झा, महेश्वरी यादव, संजय झा, मुन्ना ¨सह, लक्ष्मण प्रसाद ¨सह, अजय कुमार चक्रवर्ती, प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार मिश्र, अमित कुमार सिन्हा, विभूति कुमार सहित दर्जनों ने सदस्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें