प्रचार प्रसार के अभाव में प्रखण्ड स्तरीय खरीफ कार्यशाला फ्लाप
बांका। प्रचार प्रसार के अभाव में शक्रवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला फ्लाप साबित हुआ। किसान सलाह
बांका। प्रचार प्रसार के अभाव में शक्रवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला फ्लाप साबित हुआ। किसान सलाहकार की शिथिलता से सिर्फ 50 किसानों की उपस्थिति पर निदेशक आत्मा राम कुमार ने सभी को जमकर फटकार लगाई। उपस्थित किसानों को कार्यशाला के दौरान पानी और नास्ते की भी कोई व्यवस्था नहीं होने से 50 में से आधे किसान बीच में ही उठ कर चले गए।
किसानों की पहली शिकायत थी कि इस कार्यशाला का कृषि पदाधिकारी और किसान सलाहकार द्वारा कोई प्रचार प्रसार नहीं किया गया। इसी कारण कृषि पदाधिकारी कार्यशाला से कई घंटे गायब रहे। इस कार्यशाला में उपस्थित किसानों को सीधी बुआई कर धान की खेती के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने प्रेरित किया। कृषि वैज्ञानिक संजीव कुमार मंडल ने पुरानी पद्धति में कुछ नयापन लाकर खेती को नया आयाम देने पर बल दिया। साथ ही अब प्रत्येक पंचायत में किसानों की एक कमेटी बनाई जाएगी। एक कमेटी में 15 किसान शामिल रहेंगे। इस कार्यशाला में प्रयाग मिस्त्री, सुरेश मंडल, विजय तिवारी, चतुर्गुण यादव, विनोद मंडल, विनोद चौधरी, बिरंची यादव सहित कई महिला-पुरुष किसान उपस्थित थे।