दहेज नहीं देने पर विवाहिता को किया गायब
बांका। दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के चौरा
बांका। दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के चौरा गांव निवासी बाबूलाल मंडल ने थाना में आवेदन देकर मुंगेर जिले के खड़गपुर थाना क्षेत्र के सितुहार गांव के सिट्टू मंडल पिता मांझी मंडल सहित सभी ससुरालवालों पर अपनी पुत्री आरती देवी को दहेज नहीं देने के कारण उसकी हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है।
आवेदक के अनुसार 24 अप्रैल 2012 को आरती की शादी सितुहार गांव के सिट्टू कुमार के साथ हुई थी। शादी के समय दहेज के रूप में उपहार स्वरूप लाखों का सामान भी दिया था। शादी के बाद पुत्री को मायके से दहेज में एक पल्सर बाइक, पचास हजार के जेवरात एवं एक लाख नगद मांगकर लाने को कहा जाने लगा। पुत्री द्वारा इंकार करने पर प्रताड़ित किया जाने लगा। करीब दस माह पूर्व पुत्री को जहर खिलाकर मारने का भी प्रयास किया गया। इस बात की जानकारी पुत्री द्वारा देने पर ग्रामीणों और रिश्तेदारों के साथ जाकर सुलह भी कराया था। इधर 19 अप्रैल को भतीजी ¨पकी कुमारी की शादी में दामाद, पुत्री, नाती एवं नातिन के साथ शादी में शरीक होने आये थे। शादी के ठीक एक दिन बाद हमलोगों से झगड़ा कर विदा कराकर ले गये। जबकि बेटी दामाद के साथ जाने के समय भी बोल रही थी की मुझे वहां नहीं भेजो। ये लोग मुझे मार डालेंगे। इसके बाद 21 तारीख को दामाद ने चौरा गांव आकर कहा कि आपकी बेटी लापता हो गयी है। आशंका है की पति सिट्टू मंडल, मांझी मंडल, सास मेरखी देवी, देवर बिट्टू कुमार एवं कुंदन कुमार ने मिलकर मेरी पुत्री की हत्या कर शव गायब कर दिया है। इधर थानाध्यक्ष विश्वजीत ¨सह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।