कुख्यात मंटू मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज
बांका। कटोरिया थाना क्षेत्र के मिनियां पंचायत अन्तर्गत रखिया राजदह गावं स्थित बघवा पहाड़ में बम बिस्फ
बांका। कटोरिया थाना क्षेत्र के मिनियां पंचायत अन्तर्गत रखिया राजदह गावं स्थित बघवा पहाड़ में बम बिस्फोट में मारे गये बौंसी थाना क्षेत्र के चैताबरण गांव के मंटू पासवान के मामले में थानाध्यक्ष प्रवेश भारती एवं मृतक अपराधी की मां दमिया देवी के बयान पर अलग-अलग दो प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। मां द्वारा बताया गया कि गत 29 अप्रैल को गांव के मुन्ना यादव, उदेश यादव, मिथलेश यादव एवं रिखिया राजदह के मुखिया प्रत्याशी पति श्याम यादव के साथ घर आया था। और मंटू को चुनाव में रैली करने की बात कहकर ले गया था। उधर तीन मई को ग्रामीणों से सूचना मिली कि मंटू की लाश बाघा पहाड़ पर पड़ा हुआ है।
सूचना मिलते ही अन्य परिजनों के साथ घटना स्थल पर पहुंचा तो मंटू का दोनों हाथ बम से उड़ा हुआ था । और मृत पड़ा था। दमिया ने उक्त चारों के खिलाफ आरोप लगाया कि चारों ने चुनाव के बहाने साजिश कर मेरे बेटे को मार डाला।
अपने ही बम फटने से मरा मंटू: पुलिस
इधर थानाध्यक्ष ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि मंगलवार को गुप्त सूचना मिली कि बीते रात्रि करीव नौ बजे रिखिया राजदह के श्याम यादव के घर के पीछे बम फटा है। जिसमें एक व्यक्ति का दोनों हाथ उड़ गया है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुंचकर खोजबीन की। इस क्रम में कुछ पता नहीं चला। इसके बाद जमदाहा बाजार पहुंचने पर पता चला कि बगवा पहाड़ पर एक व्यक्ति का लाश पड़ा है। वहां पहुंचने पर मृतक के परिजन पहले पहुंच चुके थे। परिजनों से पूछताछ कर जब छापामारी करने श्याम यादव के घर पर पहुंचा तो वह घर पर मिला। पूछताछ के क्रम में श्याम यादव द्वारा रैली में रिश्तेदार के साथ मृतक मंटू पासवान को आने की बात कबूली। बताया गया कि चुनाव के बाद जब चारों अपने घर जाने की तैयारी में था। इसी वक्त मंटू पासवान के हाथ में रखा बम फट गया। और उसका दोनो हाथ उड़ गया। घटना के बाद सभी बौंसी की और भाग निकला। भागने के क्रम दो कट्टा छह बोतल शराब छोड़ गया। जिसमें पुलिस ने श्याम यादव के घर में रखे बोरे में से बरामद कर लिया। इधर, गिरफतार श्याम यादव को जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि मंटू पर दुमका में भी दो मामले दर्ज है।