पीबीएस कॉलेज में निर्माण कार्य का शुभारंभ
बांका। पीबीएस कॉलेज के मुख्य भवन में निर्माण एवं मरम्मत कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को वैदिक रीति से ह
By Edited By: Published: Fri, 08 Apr 2016 08:39 PM (IST)Updated: Fri, 08 Apr 2016 08:39 PM (IST)
बांका। पीबीएस कॉलेज के मुख्य भवन में निर्माण एवं मरम्मत कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को वैदिक रीति से हुआ। प्राचार्य डॉ. सुबास चंद्र ¨सह ने विधिवत रूप से मंत्रोच्चार के साथ इसका शुभारंभ किया। बताया गया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राशि से मुख्य भवन के तीसरे तल्ले पर एक बड़ा हॉल, सीढ़ी घर के छत का निर्माण तथा मनोविज्ञान भवन के जीर्णोद्धार का काम पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त अभियंता अशोक कुमार सिन्हा, नोडल पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार मिश्र के अलावा सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें