झारखंड से बांका के रास्ते हो रही शराब की तस्करी
बांका। बिहार में शराब बंदी के बाद झारखंड से शराब की खेप बांका लायी जा रही है। इसका खुलासा शुक्रवार क
बांका। बिहार में शराब बंदी के बाद झारखंड से शराब की खेप बांका लायी जा रही है। इसका खुलासा शुक्रवार को हुआ। जानकारी के अनुसार ओपी क्षेत्र के हीराराय गांव में गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार ने छापामारी की। जिसमें झारखण्ड के उत्पाद विभाग का सील किया हुआ आठ पाउच शराब बरामद कर लिया है। इस मामले में शराब विक्रेता उचित ¨सह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी मिली है कि उचित ¨सह बराबर देवघर से शराब लाकर बेचा करता था। इसकी सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस अभियान से शराब विक्रेता एवं पीने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। अभियान को सफल बनाने में सअनि बीके ¨सह एवं सैप जवान शामिल थे। ज्ञात हो कि देवघर से शराब की खेप बांका सहित पड़ोसी जिला जमुई एवं मुंगेर तक ले जाया जा रहा है। पुलिस द्वारा बनाये गये चेकपोस्ट पर पुलिस की तैनाती नहीं रहने से इससे जुड़े लोग आसानी से शराब की खेप को जहां तहां लेकर जा रहे है। गुरुवार को प्रशिक्षु जवानों ने भी देवघर से शराब लाने का प्रयास किया था। लेकिन चालक के विरोध में जवान शराब नहीं लेकर आ सके। वैसे पुलिस ने बताया कि अवैध शराब पर पुलिस की नजर है।