चार बैलों के साथ मवेशी चोर धराया
बांका। हरी घास और पानी की आस लिए कटोरिया थाना क्षेत्र के कल्हौड़िया से करीब 200 मवेशी का जोड़ा गंगा पा
बांका। हरी घास और पानी की आस लिए कटोरिया थाना क्षेत्र के कल्हौड़िया से करीब 200 मवेशी का जोड़ा गंगा पार जा रहा था। रात हो जाने के बाद सभी रजौन के धौनी के समीप अपने-अपने गाय-बैलों के साथ आराम कर रहे थे। इसी बीच कल्हौड़िया के हीरा यादव की चार बैल वहां से गायब हो गये। यादव ने इस बात की जानकारी अपने दल में सभी को दिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस की तत्परता से चोर शंकरपुर पुल के पास बैल सहित धरा गया। लेकिन इनमें से पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। हीरा ने बताया कि चारा के अभाव के कारण प्रत्येक साल अपने जानवरों को लेकर गंगा पार जाते है। पकड़ाया चोर प्रदीप यादव रजौन थाना के फुलहारा गांव निवासी है। थानाध्यक्ष एसएन ¨सह ने बताया कि प्रदीप माहिर चोर है। उसने पहले भी कई जगहों से जानवरों की चोरी की है। वहीं उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों पहले माणिकचक गांव के मैनेजर यादव का भी बैल चोरी हुआ था। पुलिस ने केस में नामजद अभियुक्त दुखन यादव को हिरासत में लिया है। वहीं गिरफ्तार मवेशी चोर ने बताया कि उसके साथ बांका थाना क्षेत्र के सोनारी गांव का बाबूलाल यादव भी चोरी में शामिल था। पुलिस उसकी भी सरगर्मी से तलाश कर रही है।