Move to Jagran APP

पत्नी के आने पर दूसरी शादी करने जा रहा दूल्हा फरार

बांका। थाना क्षेत्र के घोघा गांव की लाखो देवी का पति कृष्ण चौधरी दूसरी शादी रचाने झारखंड के गिरीडीह

By Edited By: Published: Sat, 27 Feb 2016 08:32 PM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2016 08:32 PM (IST)
पत्नी के आने पर दूसरी शादी करने जा रहा दूल्हा फरार

बांका। थाना क्षेत्र के घोघा गांव की लाखो देवी का पति कृष्ण चौधरी दूसरी शादी रचाने झारखंड के गिरीडीह जा रहा है। इसकी जानकारी जब पत्नी लाखो देवी को मिली तो वह मां साबो देवी, पिता राजेन्द्र चौधरी, ग्रामीण विजय चौधरी, शैलेन्द्र ¨सह मुंगेर जिले के तारापुर खानपुर गांव से बेलहर पहुंची। वहीं शादी को जा रहे लड़का सहित बारात गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद सभी के बीच विवाद होने लगा। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर लड़का भाग निकला। बाद में बाराती बेलहर से बैरंग लौटी।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार तारापुर खानपुर गांव की लाखो देवी की शादी छह साल पूर्व घोघा गांव के रामदेव चौधरी के पुत्र कृष्ण चौधरी के साथ हुई थी। शादी के दो साल बाद पीडि़ता ने एक बच्चे को जन्म दिया। जहां उस बच्चे की मौत हो गयी। इसके बाद दोनों पति पत्नी के बीच विवाद चलने लगा। जिस कारण पीड़िता मायके में ही रहने लगी। इधर, पीड़िता की मां ने बताया कि कर्ज लेकर दहेज दिया था। दामाद और बेटी के बीच दो साल तक रिश्ता ठीक रहा। इसके बाद वह बेटी को परेशान करने लगा। थानाध्यक्ष विश्वजीत ¨सह ने बताया की मामले की जानकारी मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.