सब्जी की खेती कर किसान बन रहे आत्मनिर्भर
बांका। चांदन पंचायत के डुमरथर गांव के लगभग हर किसान सब्जी की खेती करने में महारत हासिल कर लिया है। इ
By Edited By: Published: Sun, 07 Feb 2016 09:41 PM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2016 09:41 PM (IST)
बांका। चांदन पंचायत के डुमरथर गांव के लगभग हर किसान सब्जी की खेती करने में महारत हासिल कर लिया है। इस गांव की सब्जी चांदन, इनारावरण, दर्दमारा के अलावा देवघर और जसीडीह के बाजारों में बेची जाती है। किसानों में उदेश्वर कापरी ने गोभी की नयी किस्म ब्रोकली पैदा कर अपनी आमदनी में चार चांद लगा दिया। उदेश्वर की इस मेहनत और आमदनी से सीख लेकर अन्य किसान भी इसकी खेती शुरू कर दिया है। कहा कि पहले तो लोगों ने उसका मजाक उड़ाया। पर उसने हिम्मत नहीं हारी और बीज लगाया। फसल भी तैयार हुआ। बाजार में उसकी मांग भी काफी देख वे काफी उत्साहित हुए और दुबारा उसे अपने खेत में लगाया। कई बीधा जमीन पर हरे रंग की गोभी लहलहा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें