आदर्श मध्य विद्यालय में एमडीएम बंद
बांका। आदर्श मध्य विद्यालय में मध्यान्न भोजन योजना सिर्फ खानापूर्ति भर रह गयी है। 25 इस माह से यहां
बांका। आदर्श मध्य विद्यालय में मध्यान्न भोजन योजना सिर्फ खानापूर्ति भर रह गयी है। 25 इस माह से यहां मध्यान्न भोजन बन्द है। जिससे दूर दराज के बच्चे दोपहर को ही विद्यालय छोड कर घर चले जाते है। इस सम्बंध में अध्यक्ष वार्ड सदस्य आशा देवी ने जिलाधिकारी और विभाग के अन्य अधिकारी को आवेदन देकर विद्यालय की स्थिति में सुधार करने की मांग की है। स्कूल के प्रधानाध्याक लगातार विद्यालय से अनुपस्थित रहते है। और उसके अलावा यहां एक भी पुरुष शिक्षक नहीं है। इतना ही नहीं मध्यान्न भोजन का जिम्मा सिर्फ रसोईया पर ही है। खाना क्यों नहीं बना है। यह जानने का अधिकार किसी को नहीं है। रसोईया स्वयं दुकान से सामान लाकर बनाती है। शनिवार को अध्यक्ष आशा देवी के पहुंचने पर बताया कि राशि नहीं रहने के कारण खाना नहीं बनता है । इस सम्बघ में प्रमुख पलटन यादव ने भी शिकायत सुनने के बाद प्रधानाध्यापक को ही इसके लिए दोषी बताया है। इधर, एचएम ने आरोप को निराधार बताया है।