'भारत ने यह ठाना कुष्ठ रोग है मिटाना'
बांका। राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस पर बच्चों व स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रभात फेरी निकाली। इसका नेतृत्
By Edited By: Published: Sat, 30 Jan 2016 09:49 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jan 2016 09:49 PM (IST)
बांका। राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस पर बच्चों व स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रभात फेरी निकाली। इसका नेतृत्व बीएचएमओ डॉ. दिलीप कुमार, प्रखंड कुष्ठ पर्यवेक्षक राजेश हेम्ब्रम, मलेरिया पर्यवेक्षक अजय कुमार झा तथा प्राथमिक विद्यालय बालभारती के एचएम राजेश कुमार कर रहे थे। प्रभात फेरी पीएचसी से निकलकर बाजार तक भ्रमण करते हुए बच्चों ने एमडीटी खाओ कुष्ठ मिटाओ, भारत ने यह ठाना कुष्ठ रोग है मिटाना। गांधी जी का था यही सपना कुष्ठ मुक्त हो देश अपना आदि नारे लगा रहे थे। इस दौरान विद्यालय की सहायक शिक्षिका अंजना कुमारी, टोला सेवक वीणा कुमारी, महेश मंडल आदि साथ चल रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें