प्रखंड राजद अध्यक्ष पद को लेकर सरगर्मी तेज, चुनाव आज
बांका। प्रखंड राजद अध्यक्ष चुनाव को लेकर राजद कार्यकर्ताओं के बीच सरगर्मी तेज हो गयी है। वहीं संभावि
बांका। प्रखंड राजद अध्यक्ष चुनाव को लेकर राजद कार्यकर्ताओं के बीच सरगर्मी तेज हो गयी है। वहीं संभावित उम्मीदवार शनिवार को दिन भर क्रियाशील सदस्यों को अपने पक्ष में करने हेतु जुटे रहे। ताकि अध्यक्ष पद हासिल कर सके। जानकारी के अनुसार इस पद के उम्मीदवार की होड़ में निवर्तमान अध्यक्ष भैरो ¨सह कुशवाहा, वरीय राजद कार्यकर्ता अरविन्द यादव, पवित्र कुमार यादव , पूर्व अध्यक्ष सुभाषचंन्द्र यादव, कुंज बिहारी यादव आदि के नाम शामिल है। इसके अलावा कई उम्मीदवार ऐसे भी है जो रविवार को चुनाव के समय ही अपना पत्ता खोलेंगे। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही प्रखंड राजद अध्यक्ष पद हासिल करने के लिए कई कार्यकर्ता पूर्व से ही क्रियाशील सदस्य बनाने में लगे हुए है। कुल मिलाकर अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है। ज्ञात हो कि रजौन बाजार स्थित कुटिया परिसर में रविवार को चुनाव होगा।