Move to Jagran APP

निरंजन बने इंटक के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष

बांका। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को संत महर्षि मेंहीं सैनिक आवासीय व

By Edited By: Published: Sat, 26 Dec 2015 09:58 PM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2015 09:58 PM (IST)
निरंजन बने इंटक के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष

बांका। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को संत महर्षि मेंहीं सैनिक आवासीय विद्यालय परिसर में जिलाध्यक्ष विनय कुमार कापरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भवन निमार्ण के संबंध में जानकारी दी गई। सरकार के द्वारा किए जा रहे भवन निर्माण मजदूर के निबंधन के बारे में बताया गया। संगठन को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि कार्यकर्ता केंद्र सरकार की भ्रष्टाचार का पोल खोलेगी। इस दौरान उपस्थिति कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार हेतु लोगों से इंटक से जुड़ने का आह्वान किया। बैठक में सर्वसम्मति से निरंजन मंडल को बाराहाट प्रखंड इंटक का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में कांग्रेस के श्रीनारायण ¨सह, मनोज ,मोतीलाल ¨सह, सर्गंण मिस्त्री, सिकेंन्द्र पंडित, योगेंद्र मिस्त्री, गोपाल शर्मा, मणिशकर पंडित, उमर फारुक, बीबी हमत, यशोदा देवी, परियमा खातून, नरेश मिस्त्री, भोगेंन्द्र शर्मा, दिलीप शर्मा, संजीव शर्मा, बीणा देवी, ककैयी देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी, अजय शर्मा, श्याम शर्मा, प्रहलाद मेहतर, मिनुती देवी, मंजू देवी, सुशीला देवी, प्रमोद शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के दौरान बौंसी मेला में शिविर लगाने का निर्णय लिया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.