सिरादै में आगजनी में एक घर जला
बांका। थाना क्षेत्र के सिरादै गांव में सोमवार दिन में आगजनी की घटना में एक घर जल कर राख हो जाने का म
By Edited By: Published: Mon, 30 Nov 2015 07:17 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2015 07:17 PM (IST)
बांका। थाना क्षेत्र के सिरादै गांव में सोमवार दिन में आगजनी की घटना में एक घर जल कर राख हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में गृह स्वामी महेन्द्र राय ने बाराहाट अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर गरीब परिवार का होने के चलते विपत्ति की घड़ी में तत्काल सहायता सामग्री व समुचित नगद सहायता राशि उपलब्ध कराने की गुहार लगायी है। गृहस्वामी का कहना है कि घर के बगल में धान का खलिहान लगा था। आग की लपट पिछवाड़े से उठी। आग पर काबू पाने के आमलोगों के प्रयास के दौरान उनका घर जलकर राख हो गया। लेकिन सबों के सहयोग से अन्य घरों को आगजनी के खतरे से बचा लिया गया। सीओ दीपक कुमार के मुताबिक मामले की जांच कराकर प्रभावित परिवार को समुचित सहायता दी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें