'शास्त्र पढने वाला नहीं, अमल करने वाला ज्ञानी है '
शास्त्र पढने मात्र से लोग ज्ञानी नहीं हो जाता, उस मार्ग पर खुद को ढालने के साथ शास्त्र के ज्ञान रूप
शास्त्र पढने मात्र से लोग ज्ञानी नहीं हो जाता, उस मार्ग पर खुद को ढालने के साथ शास्त्र के ज्ञान रूपी प्रकाश को समाज में फैलाने वाला ही ज्ञानी है। उक्त बातें रविवार को चरकापाथर केथौलिक मिशन में आयोजित टोला कलिसिया उत्सव के दौरान बसमत्ता मिशन डायसिस के डीन विजय मुर्मू ने कही। डीन ने कहा कि शास्त्र के ज्ञान को जब तक मनुष्य अपने जीवन में आत्मसात नहीं करता तब तक सब शास्त्र ज्ञान खाक समान है। प्रधान प्रचारक ग्रेब्रियल हेम्ब्रम ने कहा कि वो शिक्षा किस काम के जिसमें ज्ञान नहीं हो। मानव जीवन के सारे अच्छे कर्म ही ईश्वर को समर्पित होता है। वहीं सिस्टर कीरती ने कहा कि तुम अपने बैरी को बैरी न समझ कर उनके लिए ईश्वर से प्रार्थना करो कि उसका हृदय परिवर्तन हो जाय। सर्व प्रथम तैतरिया मैदान से बाईबिल जुलूस यात्रा निकाली गई। जिसमें फादर मानी के नेतृत्व में इस धर्म से जुड़े आदिवासियों ने गाजे बाजे के साथ मिशन तक पैदल यात्रा की। इस कार्यक्रम पर्व में झारखंड सहित यहां के दर्जनों गांव के महिला, पुरूष एवं बच्चों ने भाग लिया। पूजा अनुष्ठान के बाद भोज ग्रहण किया। इसमें होली फैमिली चरकापाथर विद्यालय के सभी सिस्टर व शिक्षकों को भरपूर सहयोग रहा।