प्रधानमंत्री के दीदार को बेसब्र व उत्सुक हैं बीजेपी कार्यकर्ता
संवाद सूत्र कटोरिया (बांका): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीदार हेतु भाजपा कार्यकर्ता काफी
संवाद सूत्र कटोरिया (बांका): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीदार हेतु भाजपा कार्यकर्ता काफी बेसब्र व उत्सुक हैं। गांव से लेकर बाजार तक के कार्यकर्ता नमो रंग में रंग चुके हैं। पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक के कार्यकर्ताओं में परिवर्तन रैली को ऐतिहासिक बनाने हेतु जोश व जुनून छाया हुआ है। एक सितंबर को भागलपुर में आयोजित होने वाले परिवर्तन रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जिला पार्षद डॉ निक्की हेंब्रम भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पंचायत अध्यक्षों ने भरपूर साथ दिया। सोमवार को भाजपा कार्यालय में वाहनों के आवंटन का कार्य हुआ। इस दौरान मौजूद ग्रामीण एवं शहरी कार्यकर्ताओं के बीच जिला पार्षद ने टोपी, गले का पट्टा, झंडा, पोस्टर, स्टीकर आदि का वितरण किया। इस दौरान भाजपा विधायक सोनेलाल हेंब्रम की पुत्रवधू सह जिला पार्षद सह कटोरिया सीट से भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार डा निक्की हेंब्रम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान पहुंचें। साथ ही भारी संख्या में लोगों को भी साथ लेकर चलें। ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों से सभी लोग अवगत हों और परिवर्तन रैली पूरी तरह से सफल हो। बिहार की जनता को महागठबंधन के जंगलराज-टू से मुक्ति दिलायी जा सके। आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में एनडीए की सरकार का गठन पूर्ण बहुमत के साथ हो। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज मठपति, आशीष चौधरी, रमेश हेंब्रम, नीरज कुमार, चंदन कुमार, जनवीर कुमार, भुवनेश्वर यादव, छोटेलाल किस्कू, राजेंद्र यादव, किशु मुर्मू, अर¨वद यादव, बुधन दास, धनेश्वर यादव, बसंत दास आदि मौजूद थे।