श्रद्धाजलि सभा में सबने कहा, कलाम तुझे सलाम
बांका। रेफरल अस्पताल, एसपी यादव कॉलेज, प्रखंड संसाधन केंद्र और सभी स्कूलों में मंगलवार को देश के दिव
बांका। रेफरल अस्पताल, एसपी यादव कॉलेज, प्रखंड संसाधन केंद्र और सभी स्कूलों में मंगलवार को देश के दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धाजलि अर्पित की गयी। इस क्रम में सभी लोगों ने उनकी उपलब्धियों पर बखान करते हुए एक स्वर में कहा-कलाम तुझे सलाम। रेफरल अस्पताल परिसर में आयोजित श्रद्धाजलि सभा में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करने के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. योगेंद्र प्रसाद मंडल ने कहा कि महामानव कलाम का पूरा जीवन राष्ट्र और लोगों के प्रति ही समर्पित रहा। मौके पर डॉ. दीपक भगत, डॉ. एसडी मंडल, डा रवींद्र कुमार, स्वास्थ्यकर्मी मो राजा, जमाल अहमद, एएनएम उमा भारती, माला कुमारी, निशा प्रिया, सोनी कुमारी, सीमा कुमारी, ममता भारती, मंजू कुमारी, डोली कुमारी, प्रफुल्लित बागी, बेरूनिका मुर्मू, नीतू कुमारी आदि मौजूद थे। इधर एसपी यादव कॉलेज परिसर में भी श्रद्धाजलि सभा आयोजित कर पूर्व राष्ट्रपति डा एपीजे अब्दुल कलाम को याद किया गया। प्राचार्य अवधेश कुमार ,बासुदेव यादव, प्रोफेसर देवनंदन यादव, जर्नादन यादव, बासुकीनाथ ठाकुर, किरण पाडेय, सुमन यादव, पप्पू यादव, अनिल यादव, चंद्रशेखर यादव, कार्तिक यादव, छात्रा पूनम कुमारी, आरती, प्रियंका गुप्ता, पूजा कुमारी, स्नेहा कुमारी, तृषा राज, उजाला, मनीषा भारती, छात्र वरूण, अजीत, बबलू आदि मौजूद थे। वहीं प्रखंड संसाधन केंद्र में भी श्रद्धाजलि अर्पित की गयी। इस मौके पर बीइओ अशोक कुमार, नियोजित शिक्षक संघ के अध्यक्ष सर्वजीत कुमार, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, सचिव प्रमोद कुमार, शिक्षक अनुज कुमार, ओमप्रकाश, शाहबाज अंसारी, भूपेंद्र कुमार, रफीक आलम, सौरभ कुमार आदि उपस्थित थे। दूसरी ओर भाजपा विधायक सोनेलाल हेंब्रम और पूर्व विधायक राजकिशोर प्रसाद उर्फ पप्पू यादव ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। वर्तमान विधायक श्री हेंब्रम ने कहा कि भारत के रत्न कलाम की उपलब्धियों को देश ही नहीं पूरी दुनिया में युगों-युगों तक याद किया जायेगा। पूर्व विधायक राजकिशोर प्रसाद उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि देश को मिसाईल क्षमता प्रदान करने एवं अंतरिक्ष में पहुंचाने का सारा श्रेय पूर्व राष्ट्रपति स्व. कलाम को ही जाता है।
शोक व्यक्त करने वालों में मुक्ति निकेतन के सचिव अनिरूद्ध प्रसाद सिंह, जिला पार्षद डा निक्की हेंब्रम, पूर्व मुखिया प्रदीप कुमार गुप्ता, पूर्व पार्षद विक्रम प्रताप सिंह, चंद्रभूषण सिंह, युवा राजद नेता सत्तन यादव, चिरंजीव यादव, पैक्स अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, प्रमुख अनिल मराडी, उपप्रमुख कुदरत अंसारी, पंसस बासुदेव पंडित, मीर अख्तर अली, मीर अहमद अली, राजकुमार केशरी, राजकुमार वर्णवाल, राजीव चौधरी, संतोष केशरी, सिकंदर सिंह, निरंजन ठाकुर, आशीष चौधरी, बेला चौधरी, कार्तिक दास, राजेंद्र केशरी आदि शामिल हैं।