लालू के बाद नीतीश को जेल जाने से कोई नहीं रोक सकता: चौबे
बांका। बक्सर के सांसद अश्रि्वनी चौबे ने रविवार को कहा कि लालू प्रसाद के बाद नीतीश कुमार भी भ्रष्टाचा
बांका। बक्सर के सांसद अश्रि्वनी चौबे ने रविवार को कहा कि लालू प्रसाद के बाद नीतीश कुमार भी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाएंगे। यह परम सत्य, इसे कोई नहीं रोक सकता है। धान क्रय के नाम पर 1680 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश जल्द होने वाला है। न्यायालय ने इसपर कड़ा संज्ञान लिया है। वे होटल मधुवन बिहार में एनडीए के एमएलसी उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन मांगने पहुंचे थे।
सांसद ने कहा कि बिहार की शासन व्यवस्था बड़े भाई यानी लालू रिमोट से चला रहे हैं। अगर मुख्यमंत्री सुशासन का ढोल पीटते हैं, तो अपने गृह मंत्रालय का श्वेत पत्र जारी करे। उनका दावा है कि हत्या, लूट, बलात्कार आदि आपराधिक मामले में 40 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। बड़े भाई-छोटे भाई (लालू-नीतीश )की जुगल बंदी जल्द ही धाराशाही होने वाला है। दोनों एक दूसरे के पराजय का कारण बनेंगे। वहीं उन्होंने निकाय चुनाव में प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया। कहा कि उनके प्रत्याशियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। इसपर चुनाव आयोग पूरी निगरानी रखे। इधर, बिहार के सीएम बनने के सवाल पर सांसद ने कहा कि वे विधायक भी बनने के लिए नहीं सोचे थे, लेकिन विधायक से सांसद तक बन गये।
पूर्व मंत्री सह वर्तमान विधायक रामनारायण मंडल ने कहा कि बिहार की दुर्गति किसी से छुपी नहीं है। यह चुनाव विधानसभा चुनाव के लिए एक संदेश होगा। मौके पर पूर्व मंत्री प्रो. सुरेंद्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विकास सिंह, केदार सिंह, महेश्वर गुप्ता, अमर कुमार मिश्रा, युवा लोजपा जिलाध्यक्ष रोशन पासवान, रालोसपा के विपिन कुशवाहा, भाजपा के क्रीड़ा मंच के महामंत्री अंगद कुशवाहा, सीपी ठाकुर, रंजीत कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।