नक्सली पर्चा से दहशत
बांका। बुधवार की सुबह चादन बस स्टैंड स्थित एक पान की गुमटी और प्रखंड कार्यालय परिसर के मुख्य द्वार
बांका। बुधवार की सुबह चादन बस स्टैंड स्थित एक पान की गुमटी और प्रखंड कार्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर नक्सली पर्चा सटा देख कर दहशत का माहौल पैदा हो गया। पर्चा की खबर पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। बाद में इसकी खबर अभियान एएसपी ललन पाण्डेय को दिया गया। एएसपी ने पर्चा को उखाड़ कर अपने कब्जे में ले लिया।
बरामद परचे में भष्टाचार, बलात्कार एवं पुलिसिया जुल्म के खिलाफ हथियार उठाने की सलाह दी गयी थी। पोस्टर पर कुछ पुराने नक्सली का फोटो भी लगा हुआ था। इस बाबत एएसपी ने कहा कि यह नक्सली पर्चा काफी पुराना है। जिस पर 2014 का डेट भी अंकित है। इसे किसी शरारती तत्वों ने दहशत फैलाने के लिए यहा चिपकाया है। उन्होंने कहा कि इसका पता लगाया जायेगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।