बच्चियों ने लहराया परचम
संवाद सहयोगी, रजौन (बाका) : गाव की बच्चिया भी शिक्षा के क्षेत्र में अब पीछे नहीं है। विभिन्न प्रतियो
संवाद सहयोगी, रजौन (बाका) : गाव की बच्चिया भी शिक्षा के क्षेत्र में अब पीछे नहीं है। विभिन्न प्रतियोगिता में छात्राएं परचम लहरा रही है। 24 मई को जारी डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा में शिवमणि वेलफेयर एडुकेशनल सोसाइटी द्वारा संचालित सुपर डी 40 से कई छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। संस्था के सचिव सह निदेशक शिवपूजन सिंह ने बताया कि प्रीति कुमारी, सुजाता कुमारी, रोहित कुमार ने पालिटेक्निक में जबकि शालिनी कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, साधना कुमारी, रूबी कुमारी, शबनम कुमारी, खुशबू कुमारी ने पारा मेडिकल में सफलता अर्जित की है। बताया कि हमारी संस्था ग्रामीण प्रतिभा को निखारने हेतु दृढ़ संकल्पित है। यह सफलता ग्रामीण बच्चों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। इधर, समाजिक संस्था द्वारा छात्र-छात्राओं ंका प्रतियोगिता परीक्षा में ग्रामीण प्रतिभा को निखारने के लिए विधायक मनीष कुमार, प्रमुख सुमन पासवान, जदयू जिला महासचिव अशोक यादव, जदयू महादलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज दास, राजद जिला अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष लालमोहन सिंह चन्द्रवंशी, भाजपा नेता विजय प्रसाद साह आदि ने बधाई दी है।