पति को खोजने निकली महिला लापता
संवाद सूत्र, कटोरिया (बाका) : प्रखंड के भोरसार-भेलवा पंचायत अंतर्गत कलोथर गाव की एक 52 वर्षीया महिला
By Edited By: Published: Sun, 24 May 2015 09:26 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2015 09:26 PM (IST)
संवाद सूत्र, कटोरिया (बाका) : प्रखंड के भोरसार-भेलवा पंचायत अंतर्गत कलोथर गाव की एक 52 वर्षीया महिला पिछले 13 दिनों से लापता है। लापता महिला पार्वती देवी के पति राजबली राय ने बताया कि उसकी पत्नी गत 12 मई को सुबह सात बजे ही राधानगर से ऑटो द्वारा कटोरिया आयी, जो आज तक वापस घर नहीं लौटी है।
लापता महिला मानसिक रूप से कमजोर है। वह कभी भी अपने पति से दूर नहीं रहना चाहती थी। पति जहा रहता था, वह पहुंच जाती थी। दस मई को उसे जानकारी मिली कि पति कटोरिया बाजार गया है। पति को खोजने हुए पार्वती देवी कटोरिया के लिए निकली थी। उसका आज तक कहीं पता नहीं चल पा रहा है। घटना के संबंध में थाना में आवेदन नहीं दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें