Move to Jagran APP

रालोसपा ने लिया संगठन मजबूत का लिया निर्णय

संवाद सहयोगी, बांका: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रखंड इकाई की बैठक प्रखंड अध्यक्ष कृष्णानंद पाण्डे क

By Edited By: Published: Sun, 24 May 2015 09:22 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2015 09:22 PM (IST)
रालोसपा ने लिया संगठन  मजबूत का लिया निर्णय

संवाद सहयोगी, बांका: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रखंड इकाई की बैठक प्रखंड अध्यक्ष कृष्णानंद पाण्डे की अध्यक्षता में रविवार को हुई। शहर के द्वारिका स्थान में आयोजित इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव पर विस्तृत चर्चा हुई।

loksabha election banner

बैठक में सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने पर बल दिया। मौके पर उपस्थित जिला प्रधान सचिव मुनीलाल कुशवाहा ने कहा कि विधानसभा चुनाव धीरे-धीरे निकट आ रही है। इसलिए कार्यकर्ता जन-जन से मिलकर पार्टी विचारधारा से उन्हें अवगत कराएं। कहा कि सूबे की सरकार निकम्मी हो चुकी है। सभी विकास कार्य ठप हैं। इसलिए ऐसी सरकार को जाना तय है। वहीं ओलावृष्टि से क्षति फसल के एवज में मुआवजा देने में विलंब करने पर रोष व्यक्त किया गया। साथ ही पैक्स में धान बेचने के बावजूद राशि नहीं मिलने से किसान में हताश व्याप्त है। इसलिए आंदोलन कर किसानों को हक दिलाया जाएगा।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष क्रांति कुशवाहा, युवा अध्यक्ष गिरीश कुशवाहा, जिला सचिव कैलाश कामती, विमल सिंह कुशवाहा, अरविंद मंडल, विनय मंडल, प्रदीप दास, अविनाश कुमार, बाल गोविंद मंडल, धनंजय कापरी, सुनिता देवी, महिला जिलाध्यक्ष बेबी देवी, दिगंबर मंडल, अनिल मांझी, समसूद सहित अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.