राजद की बैठक में सांसद की आलोचना
संवाद सूत्र, चादन, बाका: राजद के युवा जिला अध्यक्ष विशाल यादव के नेतृत्व में प्रखंड राजद की एक बैठक
संवाद सूत्र, चादन, बाका: राजद के युवा जिला अध्यक्ष विशाल यादव के नेतृत्व में प्रखंड राजद की एक बैठक सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला युवा अध्यक्ष श्री यादव ने प्रखंड के सभी राजद कार्यकर्ता का परिचय प्राप्त किया। साथ ही ग्रामीण स्तर पर समस्या की जानकारी प्राप्त की।
वहीं बैठक में सिलजोरी पंचायत के शंभू यादव और शकर तुरी ने सासद जयप्रकाश नारायण यादव की आलोचना की। कहा कि चुनाव जीतने के बाद किसी भी समस्या का समाधान सांसद के द्वारा नहीं किया गया। नेताओं ने चादन प्रखंड की उपेक्षा का आरोप लगाया। वही विशाल यादव ने कहा कि इस मामले से सांसद को अवगत कराया जायेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सभी युवा साथी भेदभाव भूल कर चुनाव की तैयारी में जुट जायें। शीघ्र ही प्रखंड स्तर पर युवा अध्यक्ष और सचिव का चुनाव किया जायेगा।
बैठक में राजद उपाध्यक्ष आशुतोष कृपामूर्ति ,मनोज यादव, सुभाष, शभु, जोतिन, गुरुदयाल, राजीव रंजन, राजकुमार, प्रियरंजन सहित कई राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।