रामधुन संकीर्तन संपन्न
संवाद सहयोगी, कटोरिया (बांका): प्रखंड के कटोरिया पंचायत के जमुआ गाव में रविवार को सत्यनारायण सिंह के
By Edited By: Published: Sun, 24 May 2015 08:38 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2015 08:38 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कटोरिया (बांका): प्रखंड के कटोरिया पंचायत के जमुआ गाव में रविवार को सत्यनारायण सिंह के द्वारा आयोजित 24 घ्ाटे का अखंड रामधुन संकीर्तन रविवार को संपन्न हो गया। रामधुन संकीर्तन में वैदिक मंत्रोच्चारण का कार्य स्थानीय पुरोहित पंडित बमबम पाण्डेय द्वारा किया गया। जबकि यजमान के रूप में संतोष कुमार एवं उनकी धर्म पत्नी शालिनी देवी थी। आयेजन कर्ता द्वारा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण करवाया गया। साथ ही रविवार संध्या भंडारा का भी आयोजन किया गया है। जिसमें में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोहर सिंह, चन्दन सिंह, सोनू सिंह, सनूप सिंह, पिंकू सिंह, नन्दन सिंह, अमरेन्द्र सिंह व अन्य ग्रामीण शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें