अग्निकाड में गरीब महिला का घर राख
संवाद सूत्र, कटोरिया (बाका) : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के कुसुमजोरी पंचायत अंतर्गत फतेहपुर गाव में रविवार
संवाद सूत्र, कटोरिया (बाका) : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के कुसुमजोरी पंचायत अंतर्गत फतेहपुर गाव में रविवार की अल सुबह करीब तीन बजे मोसमात शुगनी देवी के घर में आग लग गयी। जिससे उसका फूस का घर जल कर खाक हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से उसके खपरैल के कमरे को बचाया जा सका। इस अग्निकाड में गरीब महिला का लगभग दस हजार से भी अधिक की संपत्ति जल कर नष्ट हो गयी। जले सामानों में अनाज व कपड़ा के अलावा कई अन्य जरूरी कागजात शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुगनी देवी द्वारा रात में चूल्हे में खाना बनाने के बाद बची आग की चिंगारी से ही सुबह के वक्त में अचानक फूस के घर में आग लग गयी। चादन सीओ कुंदन पाडेय ने कहा कि जाच के बाद अग्निपीड़ित महिला को उचित मुआवजा की राशि व सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी।