विलय के बाद बिहार में नेतृत्व का विवाद नहीं: जयप्रकाश
संवाद सहयोगी, बांका: स्थानीय सांसद सह राजद के वरीय नेता जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि जनता पार्टी क
संवाद सहयोगी, बांका: स्थानीय सांसद सह राजद के वरीय नेता जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि जनता पार्टी का उदय सांप्रदायिक ताकत को परास्त करने के लिए हुआ है। खासकर दिल्ली की सल्तनत से भाजपा को बेदखल किया जाएगा। सांसद परिसदन में शनिवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
सांसद ने कहा कि जनता पार्टी मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में पूरे देश में काम करेगी। बिहार में नेतृत्व के लिए कोई विवाद नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावी भाषण में वादों की झड़ी लगा दी। मोदी सरकार ने कुल 284 घोषणाएं की। परंतु अमल पांच का भी नहीं हो सका। कहा कि गोड्से ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की थी। लेकिन ऐसे देशद्रोही के नाम पर पुल का शिलान्यास हो रहा है। इससे भाजपा का असली चेहरा सामने आता है। वहीं, उन्होंने भूमि अधिग्रहण बिल को काला कानून बताया। इसका विरोध करने की बात कहीं। कहा कि प्राकृतिक आपदा की वजह से अबकी खरीफ फसल को व्यापक नुकसान हुआ है। किसानों को नियमानुकूल मुआवजा दिलाने के लिए पदाधिकारी से लेकर केन्द्र के कृषि मंत्री तक को पत्र लिखा गया है। जिले की सड़कें सचमुच जर्जर हो चुकी है। जल्द ही सड़क का स्वरुप बदला जाएगा। कहा कि बिजली के लिए 339 गांव में नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। वहीं उन्होंने सदर अस्पताल में 300 बेड व एक आयुष अस्पताल निर्माण के लिए प्रयास करने की बात कही। विलय के बाद आपराधिक घटनाओं में वृद्धि के सवाल पर कहा कि भाजपा का आरोप लगाना ही काम है।
मौके पर राजद उपाध्यक्ष अनिरुद्ध यादव, स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, ओम प्रकाश गुप्ता, महेश साह, बमबम यादव, अनंत राय, कैलाश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।