Move to Jagran APP

धान खरीदारी नहीं होने से नाराज किसानों ने बीसीओ को बनाया बंधक

संवाद सूत्र, अमरपुर (बांका): भरको पंचायत के किसानों का पैक्स द्वारा धान नहीं खरीद किए जाने के विरोध

By Edited By: Published: Mon, 30 Mar 2015 09:55 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 09:55 PM (IST)
धान खरीदारी नहीं होने से नाराज किसानों ने बीसीओ को बनाया बंधक

संवाद सूत्र, अमरपुर (बांका): भरको पंचायत के किसानों का पैक्स द्वारा धान नहीं खरीद किए जाने के विरोध में आक्रोशित किसानों एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को बीसीओ सुबोध कुमार सिंह को दो घटे तक पैक्स भवन में ही बंधक बनाये रखा। वहीं आक्रोशित किसानों को काफी समझाने बुझाने व मंगलवार से किसानों का धान खरीद की बात पर मामला सुलझा।

loksabha election banner

पंचायत के मुखिया नवल किशोर चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण झा, जिप सदस्य नीलू चौधरी, पंसस ज्ञानदेव बिंद, सरपंच शशिभूषण मंडल, पैक्स अध्यक्ष फोटो यादव भी पंचायत के एक भी किसानों का पैक्स में धान खरीद नहीं होने से काफी नाराज थे। जिप सदस्य नीलू चौधरी ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से पैक्स का चुनाव ससमय नहीं होने के कारण किसानों का पैक्स में धान खरीद नहीं हो पाया। वहीं जब डीएम एवं एसएफसी जिला प्रबंधक से किसानों की इस समस्या से अवगत कराया तो इनके द्वारा भरको पैक्स के किसानों को कोलबुजूर्ग पैक्स में टैग कर दिया गया। लेकिन इसके बावजूद भी एक भी किसानों का धान खरीदने की दिशा में विभागीय पदाधिकारी द्वारा दिलचस्पी नहीं दिखाई गई। उन्होंने बताया कि जबकि जिला पदाधिकारी द्वारा भरको पैक्स के किसानों का धान खरीदने हेतु सहकारिता विभाग को सख्त निर्देश दिया है। लेकिन प्रखंड के पदाधिकारी के उपेक्षा पूर्ण रवैये के कारण एक भी किसानों का धान खरीद नहीं हो पाया है। मुखिया ने कहा कि अगर मंगलवार से किसानों का धान खरीद शुरू नहीं किया गया तो किसानों द्वारा उग्र आदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर खगेंद्र शाही, राजेश यादव, निलेश यादव, राजेश चौधरी, योगेन्द्र साह, सुरेश ठाकुर, जयनंदन यादव, संजय मंडल, नीरज चौधरी, मुकेश यादव सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.