पवन सिंह के गीत पर झूमा ढाकामोड़
संसू, बारहाट, बांका : भोजपुरी सिनेमा के नायक सह गायक पवन सिंह की गायकी पर रविवार की शाम पूरा ढाका मो
By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 10:00 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 10:00 PM (IST)
संसू, बारहाट, बांका : भोजपुरी सिनेमा के नायक सह गायक पवन सिंह की गायकी पर रविवार की शाम पूरा ढाका मोड़ झूमता रहा।
चैती दुर्गा पूजा समारोह के अवसर पर पहुंचे पवन सिंह ने अपने साथी कलाकारों के साथ देर रात तक जुटी हजारों की भीड़ का मनोरंजन किया। एक से बढ़ कर एक भोजपुरी गीत सुनाकर लोगों का दिल जीत लिया। उनके गीत सानिया मिर्जा के नथुनिया जान मारेली, ओ मुखिया जी.. आदि पर लोगों का भरपूर मनोरंजन हुआ। उनके साथी कलाकार आनंद मोहन ने भी मिमक्री कर लोगों को खूब हंसाया। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक सह आयोजन संजय यादव ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें