Move to Jagran APP

राज्य में विकास विरोधी सरकार : रामनारायण

संवाद सूत्र, बाराहाट (बाका): भाजपा की आम सभा रविवार को गोड़धावर पंचायत के विजयहाट में आयोजित कर सदस्य

By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 09:49 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 09:49 PM (IST)
राज्य में विकास विरोधी सरकार : रामनारायण

संवाद सूत्र, बाराहाट (बाका): भाजपा की आम सभा रविवार को गोड़धावर पंचायत के विजयहाट में आयोजित कर सदस्यता ग्रहण अभियान चलाया गया। मौके पर पूर्व मंत्री विधायक रामनारायण मंडल ने कहा कि राज्य में विकास विरोधी सरकार है। इस कारण आगामी विधानसभा चुनाव में जदयू को एक दर्जन सीट पर भी कामयाबी नहीं मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में अगर हिम्मत है तो अकेले चुनाव लड़कर दिखा दें।

loksabha election banner

विधायक ने कहा कि भाजपा नीतीश कुमार के अहम को तोड़ेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जीतन राम माझी को मुख्यमंत्री बनाकर परदे के पीछे से शासन चलाना चाहते थे। लेकिन नीतीश का असली चेहरा सामने आ गया है। कहा कि जंगल राज फिर से लौट आया है। जनता भाजपा की ओर देख रही हैं। वक्त आ गया है की कार्यकर्ता एक जुट हो कर अपने समाज और राज्य और देश की जनता को जागरुक करने का। रामानंद चौधरी ने कहा की विकास के लिए सूबे में भाजपा सरकार की जरुरत है। कहा की देश में भाजपा की लहर चल रही है।

मौके पर पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, महेश्वरी यादव, महेश गुप्ता, राधवेन्द्र झा, निरोज झा, शकर चौधरी, अमरेन्द्र सिंह, प्रभात केसरी, श्रीकान्त कुमार, बमशकर मंडल, परमानंन्द पंजियारा, रवि सिंह , महादेव मंडल, प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, पुरण मंडल सहित कई भाजपाई थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.