Move to Jagran APP

नम आखों से दी गई देवी को विदाई

जेएनएन रजौन / चांदन (बाका) : चैती दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के साथ रविवार को संपन्न हो गया। हाट परि

By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 09:12 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 09:12 PM (IST)
नम आखों से दी गई देवी को विदाई

जेएनएन रजौन / चांदन (बाका) : चैती दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के साथ रविवार को संपन्न हो गया।

loksabha election banner

हाट परिसर, पुनसिया बाजार, चिलकावर, कटियामा, बामदेव बाजार, श्यामपुर टेकनी, कोतवाली, मकरौंधा, गोसाईचक गाव में पूजा अर्चना तथा मॉ की अंतिम दर्शन के लिए श्रद्धालओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। श्रद्धालुओं ने दुर्गा मां का दर्शन व पूजा अर्चना किया। वहीं विधायक मनीष कुमार ने भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ कई मंदिरों में पहुंच कर लोगों से मिले। इस दौरान पुलिस प्रशासन को काफी मुस्तैद दिखे। वहीं रजौन हाट परिसर की दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को किया जायेगा। पूजा समिति अध्यक्ष सिकंदर प्रसाद यादव, सचिव सह कोषाध्यक्ष औंकार भारती, प्रमोद सिंह, लालमोहन सिंह चन्द्रवंशी, प्रो. जय कुमार राणा, देवनंदन श्रीवास्तव, संजय झा सहित अन्य थे।

चांदन: प्रखंड मुख्यालय सहित खिरहरतरी ,और पहरीडीह सहित अन्य स्थानों पर मेले का आयोजन किया गया। देर शाम को ढोल नगाड़े ओर गाजे बाजे के साथ मूर्ति का विसर्जन कर दिया गया। चादन वासन्ती दुर्गा पूजा में सहयोगी के रुप में अवधेश ,मनोज,अरुण ,वशिष्ठ, रवि,जमुना, शकर सहित अन्य थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.