कटोरिया, सूइया व बनियाकुरा में अखंड संकीर्तन संपन्न
संवाद सूत्र, कटोरिया (बाका) : कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में रामनवमी के मौके पर शुरू हुए अखंड सं
संवाद सूत्र, कटोरिया (बाका) : कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में रामनवमी के मौके पर शुरू हुए अखंड संकीर्तन का समापन रविवार को भक्तिपूर्ण माहौल में हो गया। कटोरिया के जमुआ मोड़, सूइया बाजार के दुर्गा मंदिर परिसर और कटोरिया के बनियाकुरा गाव में रविवार को रामधुन अखंड संकीर्तन का समापन हुआ। जमुआ मोड़ में पूर्व पार्षद विक्त्रम प्रताप सिंह के आवास पर आयोजित अखंड संकीर्तन में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विसर्जन के बाद पूजन कलश को दरभाषण नदी में प्रवाहित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में भानु प्रताप सिंह, सिंधु प्रताप सिंह, दीनबंधु पाडेय, रविशकर सिंह आदि शामिल हैं। सूइया में अखंड संकीर्तन के पूजन-मंडप को फूलमाला और आकर्षक इलेक्ट्रॉनिक लाइट से सजावट की गयी थी। यहा आचार्य गणेश पाडेय, अनिल पाडेय व सुनील पाडेय द्वारा संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अखंड संकीर्तन का विसर्जन कराया गया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवा अहम भूमिका निभा रहे हैं। जिसमें प्रदीप गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, मिथलेश गुप्ता, सिकंदर कुमार, शभु वर्णवाल, राजू वर्णवाल, मुकेश भारती, खवेश भारती, अनिल गुप्ता आदि शामिल हैं। इधर कटोरिया के बनियाकुरा गाव स्थित काली मंदिर परिसर में भी स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रामधुन अखंड संकीर्तन का आयोजन हुआ।
कार्यक्त्रम को सफल बनाने में जयप्रकाश सिंह, गजेंद्र सिंह, नरेश सिंह, राजाराम राय, सीताराम यादव, सुरेश यादव, दामोदर रजक, दीपनारायण रजक, आशुतोष सिंह, राजीव सिंह आदि मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।