फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
संवाद सहयोगी, बांका: भूमि अधिग्रहण बिल सहित अन्य मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी चौक पर
संवाद सहयोगी, बांका: भूमि अधिग्रहण बिल सहित अन्य मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी चौक पर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला बुधवार को फूंक दिया। साथ ही प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि केन्द्र में बैठी मोदी सरकार का भूमि अधिग्रहण बिल जनता विरोधी है। लोगों का उनसे उनकी जमीन छीनने का यह नायाब तरीका है। इसलिए ऐसे बिल को वापस कराना बहुत ही आवश्यक है। साथ ही उन्होंने चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री के किये वादे को झूठा करार दिया।
देश में भ्रष्टाचार व महंगाई से लोगों का जीना दूभर हो गया है। डीजल-पैट्रोल कीमत में फिर इजाफा हो रहा है। जबकि मनरेगा जैसी जनहित योजना को बंद करने की साजिश रची जा रही है। जनता सभी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुई है। जनता की समस्या समाधान के लिए कांग्रेस हर कुर्बानी देने को तैयार है। सभी ने जनविरोधी नीति से गुरेज करने की नसीहत केन्द्र सरकार को दी। प्रदेश सचिव आशुतोष कुमार सिंह उर्फ आशु ने कहा कि भाजपा की नीति से जनता वाकिफ हो चुकी है। समय आने पर हर एक का जवाब देगी। इस मौके पर कमलाकांत झा, महेश्वरी प्रसाद यादव, संजय झा, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, सुरेंद्र कुमार यादव, अजय कुमार सिंह, राघवेंद्र सिंह सुबोध कुमार मिश्र, मनीष कुमार घोष, अमित सिन्हा, राहुल प्रताप सिंह, बंटी सिंह, सोनू राज, रौशन कुमार, सिंटू कुमार, नवनीत कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।