Move to Jagran APP

अभिनंदन समारोह में एकजुटता पर बल

संवाद सूत्र, बांका: राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के सदस्यों ने रविवार को नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष स

By Edited By: Published: Sun, 01 Mar 2015 09:29 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2015 09:29 PM (IST)
अभिनंदन समारोह में एकजुटता पर बल

संवाद सूत्र, बांका: राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के सदस्यों ने रविवार को नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह का भव्य अभिनंदन किया। इस मौके पर इंटक के जिलाध्यक्ष विनय कुमार कापरी ने कहा कि अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अगुवाई में पार्टी एक नया कृतिमान स्थापित करेगी। नवनियुक्त अध्यक्ष का एक ही मंत्र है सभी को साथ लेकर चलना। वहीं इस मौके पर इंटक की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।

loksabha election banner

मौके पर इंटक उपाध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह ने भी सभा को संबोधित किया और सभी को पार्टी हित में काम करने की सलाह दी। इंटक महिला सेल की अध्यक्ष रेखा सोरेन, जागेश्वर पासवान, योगेंद्र प्रसाद, राकेश मेहता, शंभूदयाल भगत, राहुल देव, संजय सत्यार्थी, अरविंद गुप्ता, अर्जुन साह, रणवीर मंडल, सिंटू दास, मदन दास, अर्जुन ठाकुर, कमल किशोर राय, राघवेंद्र कुमार सिंह सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.